पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई बाजार में शाहगंज रोड पर बंजर की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण की लिखित सूचना कुछ ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी फूलपुर को दी थी। उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार फूलपुर को आदेशित किया था कि मौके पर जाकर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा रोका जाय।
नायब तहसीलदार फूलपुर सुशील कुमार ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर पक्ष विपक्ष को अपना अपना कागजात दिखाने के लिए कहा और मौके पर हो रहे निर्माण को रुकवाया। ग्रामीणों द्वारा हल्का लेखपाल के ऊपर आरोप लगाया गया था कि लेखपाल कुछ जमीन लेकर अवैध निर्माण करा रहे हैं। नायब तहसीलदार द्वारा इसकी जांच की गई जो बेबुनियाद निकला। नायब तहसीलदार सुशील कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों को एक सप्ताह के अंदर कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। कागजात देखने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। हल्का लेखपाल करुणेश सिंह का कहना है जो भी मेरे ऊपर जमीन लेने का आरोप लगाया गया था। उसकी जांच नायब तहसीलदार द्वारा की गई। इसमें कोई सत्यता नहीं है।
रिपोर्ट-नरसिंह