ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजाद पीजी कालेज में समारोह का आयोजन कर सांसद संगीता आजाद एवं पूर्व विधायक आज़ाद अरिमर्दन के द्वारा 650 छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गये।
आजाद पीजी कालेज में स्मार्ट फोन वितरण समारोह को संबोधित करती हुई सांसद संगीता आजाद ने कहा कि स्मार्टफोन बच्चों तक पहुंचाने की सरकार की एक अच्छी सोच है इससे निर्धन छात्र भी कोचिंग नियम ट्यूशन पर आधारित न होकर स्वयं अपना ज्ञानार्जन प्राप्त कर सकेंगे संस्था के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन ने कहा कि स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण योजना डीजीशक्ति के तहत छात्रों के लिए एक बहुद्देशीय ज्ञानार्जन की योजना है यह एक सरकार का सराहनीय कदम है हम चाहते हैं कि इस स्मार्टफोन से पहले की अपेक्षा अब छात्र अधिक ज्ञानार्जन कर अच्छा अंक प्राप्त कर अपना और संस्था का नाम समाज में रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान वकील चौरसिया ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्मार्टफोन वितरण कालेज के प्रवक्ता चंद्रभान, डॉ दिनेश कुमार एवं प्रवक्ता मनीष कुमार, हरिश्चंद्र राम, आशीष चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय