आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एंटी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वेस्ली इंटर कॉलेज में सातवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से योगेंद्र प्रताप सिंह के संयोजकत्व में मनाया गयज्ञं अध्यक्षता अशेष सिंह द्वारा की गई। मुख्य अतिथि वेस्ली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जान शुबोध शुक्ला रहे।
मीडिया प्रभारी मंडल संजय कुमार ने कहा कि आज जरूरत है कि हम भ्रष्टाचार, जुल्म और अत्याचार को जड़ से समाप्त करने के लिये संकल्प लें। इस अवसर पर मण्डल प्रचारक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ने खुशी व्यक्त की कि कोर ऑफ इंडिया भ्रष्टाचार को समाप्त कर सकती है। संचालन कर रहे मंडल के संरक्षक एवं समीक्षा प्रभारी प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने जोर देकर कहा कि करप्शन कोर ऑफ इंडिया के पदाधिकारी हर विभाग में भ्रष्टाचार को दूर करने का दृढ़ संकल्प लें। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी जनपद प्रभारी, सुशील पांडेय मेहनगर तहसील प्रभारी, रामप्यारे यादव पल्हनी प्रभारी, हरि प्रकाश उपाध्याय निजामाबाद प्रभारी, मनोज, विपिन, शुभम उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार