जनपद स्तरीय किसान मेला का डीएम ने किया उद्घाटन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत कृषि भवन परिसर, सिधारी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय किसान मेला, प्रदर्शनी का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि आर्गेनिक खेती पर जोर दिया जाय, ताकि कम लागत में उत्पादकता बढ़ाते हुए आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होने कहा कि अभी हमारे प्रदेश में कृषि उत्पादकता का दर पिछड़ा है, वहीं हरियाणा एवं पंजाब की उत्पादकता अत्यधिक है। हमें भी अपनी उत्पादकता बढ़ाने हेतु गो-पालन, मत्स्य पालन, फूलांे की खेती, मधुमक्खी पालन आदि में वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी विधि को अपनाते हुए उन्नतशील खेती को बढ़ावा दिया जाय। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल, प्रदर्शनी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया।
इससे पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवां के वैज्ञानिक डॉ.अर्चना, डॉ. आरके सिंह, डॉ.विनय कुमार मिश्र द्वारा तकनीकी सत्र के अन्तर्गत विस्तार से फसल की बुवाई विशेष रूप से दलहन, तिलहन की खेती पर बिन्दुवार जानकारी दी। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि बीज वितरण के अन्तर्गत सभी ब्लाकों के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है तथा खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *