गोवध का अभियुक्त गिरफ्तार, दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिधारी पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त कलीम को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उसके विरूद्ध थानों में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।
बीते एक नवम्बर को विद्याशंकर पाण्डेय को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकप पर गोवंश लाद कर वध करने हेतु मऊ की तरफ ले जाने वाले हैं जो इस समय ग्राम जाफरपुर में पसियाना मोड़ के पास हैं। सूचना पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गयी जहां पर पिकप चालक पुलिस वालों को देखकर अपनी पिकप लेकर नीवी गांव की तरफ तेजी से भागा जिसका पीछा पुलिस बल द्वारा किया गया तो आगे जाकर पिकप गाड़ी तेजी से होने के कारण पट्टी के गड्ढे में फंसकर रुक गयी और चालक तथा एक अन्य व्यक्ति पिकप से उतर कर भाग गये। पिकप गाड़ी के अन्दर देखने पर एक राशि बैल तथा एक राशि गाय रस्सियों से बुरी तरह से बांधी हुयी मिली। पुलिस ने अशोक गुप्ता पुत्र उदय गुप्ता निवासी सहादतपुर थाना कोतवाली जनपद-मऊ, वाहन चालक नाम पता अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। दौरान विवेचना संकलित साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त एकलाख पुत्र नेयाज ग्राम बरामदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ, व कलीम पुत्र स्व.इस्लाम ग्राम शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने रविवार को अभियुक्त कलीम पुत्र स्व.इस्लाम ग्राम शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर को बैठौली नहर पुलिया के पास से एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं मंे जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *