एसपी ने किया सरायमीर थाने का निरीक्षण

शेयर करे

सरायमीर/संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण एसपी अनुराग आर्य द्वारा सोमवार को किया गया। थाने पहंुचने पर एपी को गार्ड आफ आनर पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरां भवन निर्माण, मेस, सिपाहियांे व दरोगाओं के आवास, थाने में जप्त किये गये वाहनों सहित अन्य निरीक्षण किया। इस दौरान सरायमीर पुलिस हांफती नजर आयी। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री आर्य ने कहा कि मेरे द्वारा सरायमीर थाने का वार्षिक निरीक्षण में थाने की साफ सफाई पहले की बनिस्बत इस बार अच्छी रही। थाने की बन रही नई बैरकों के निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप न मिलने की दशा में थाना प्रभारी को बता दिया गया। जन सुनवाई प्रणाली थाने की बहुत अच्छी पायी गयी उन महिलाओं पुलिस कर्मचारियों के प्रशस्ति पत्र, और रिवार्ड मेरे द्वारा दिया जायेगा। थाने के हर सिपाही की हर तरह की ड्यूटी लगाने और कार्य कराने का कर्य नहीं लिया गया। इस कमी को देखते हुए थाना प्रभारी व मुंशी को हिदायत दी गयी। शस्त्रों को जोड़ने और लोड करने का कार्य कराया गया जिसमें 3 सिपाहियों ने इंसान राइफल को 30 सेकेन्ड में खोला गया और लोड किया गया। इस पर एसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। इस अवसर पर एडिनल एसपी राहुल रुसिया क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल वर्मा, एसपी के चले जाने के बाद सरायमीर थाने पुलिस स्टाफ व थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक पाण्डेय ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *