सीआरओ के विरोध में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्ताव के क्रम में बुधवार को अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन कर मुख्य राजस्व अधिकारी के मनमाने रवैये का विरोध किया गया।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने शासन से मांग किया कि अतिशीघ्र उनका स्थानान्तरण इस जनपद से अन्यत्र किया जाय तथा जनपद के राजस्व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय व कानून के अनुसार वादों की सुनवाई व निस्तारण किया जाय जिससे की गरीब वादकारियों को न्याय मिल सके व न्याय के प्रति आमजन का विश्वास बना रहे। धरने की अध्यक्षता दी डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन संघ के सहमंत्री लौटूराम मौर्य ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य राजस्व अधिकारी के विरुद्ध जारी आन्दोलन को एक दिसम्बर तक बढ़ाया गया है गुरुवार को कलेक्ट्रेट के चारो तरफ अधिवक्तागण मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रकट करेगें। जिसमें जनपद के समस्त बार संघों के अधिवक्तागण उपस्थित रहेगें। धरने में मुख्य रुप से सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट, रामजी अस्थाना, मुम्मताजुज्जमा, सत्यविजय राय, रईस अहमद, रामशब्द यादव, सुहेल अहमद, दयाराम यादव, राधेश्याम सिंह, जनार्दन विद्यार्थी, धनन्जय सिंह, सतिराम प्रजापति आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *