जनसंपर्क यात्रा निकाल भाजपाइयों ने बांटा पत्रक

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के माहुल मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में जनसंपर्क पद यात्रा निकाली गई। जिसमंे सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याण कारी योजनाओं के पत्रक बाटे गया। इस यात्रा को भाजपा युवा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानू प्रताप राणा ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
स्थानीय नगर के रामलीला मैदान से निकली यह पद यात्रा नगर के मुख्य चौक होते हुए वार्ड नंबर पांच केवटाना मोहल्ले में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह, ब्रम्हेश्वर पाण्डेय मोनू, सुजीत जायसवाल आंसू, सलमान कुरैशी, गुलजार शेख, बृजेश मौर्य, श्याम सिंह, संजय मोदनवाल, हरिकेश गुप्ता व युवा मोर्चा के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *