फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना कोतवाली क्षेत्र के उदपुर में किराना की दुकान से टीनशेड हटाकर चोरों ने दुकान में रखा नकदी सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
फूलपुर थाना कोतवाली के सदरपुर बरौली निवासी फैज पुत्र अबुजर की खादा निजामाबाद रोड बरौली मोड़ पर ग्राम उद्पुर में किराना की दुकान है। फैज प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। बुधवार की सुबह दुकान खोला तो देखा सीमेंट की चादर हटी हुई है और दो जगह से टूट गयी है। चोरी की शंका होने पर गल्ला और आलमारी की तरफ देखा तो गल्ला बॉक्स में रखा आठ हजार नगद सहित काजू बादाम सिगरेट सहित अन्य कीमती सामान आलमारी में नहीं था। कैश बॉक्स गायब था जो टूटे हालत में बाहर मिला। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज की जाएगी। सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जाएगा, चोर जल्द ही पकड़े जायंेगे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय