बच्चों को लेने जा रही मैजिक में लगी आग, जलकर खाक

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीआरसी मुख्यालय से पांच किमी दूरी पर मेहनगर वाया छतवारा मार्ग पर स्थिति माता फूलझारी देवी पब्लिक स्कूल देवईत की वैन प्रतिदिन की भांति सुबह स्कूली बच्चों को लेने के लिए जा रही थी। अचानक विद्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर मैजिक जैसे पहुची उसमें से धुंआ निकलना शुरू हुआ। ड्राइवर जबतक कुछ समझ पाता कि आग भयानक रुप पकड़ ली मैजिक धू-धू कर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दोनों तरफ से आवागमन ठप हो गया। स्कूल के अगल-बगल व राहगीरों का जमावड़ा हो गया। विद्यालय प्रबंधक पारस यादव ने बताया कि स्कूली बच्चों को विद्यालय छोड़कर दोबारा बच्चों को लेने जा रही थी, उस समय मैजिक गाड़ी में आग लगी किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ।
रिपोर्ट- धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *