रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लग्न के चलते शाम होते ही मोढ़ पर जहां जाम लग जा रहे हैं वहीं फरिहा चौक पर पुलिस का काम स्थानीय लोग करते नजर आये और वाहनो को पास कराते दिखे। जबकि पुलिस मूकदर्शक रही।
इन दिनो शादी विवाह के चलते शाम होते ही हर मोढ पर जाम लग जा रहा है किसी भी मोढ पर पुलिस नजर नही आती। इससे इतर फरिहा चौक पर रविवार की रात में चारो तरफ से वाहनो की कतार लग गयी। आगे निकलने की होड़ में वाहन आगे पीछे लग गये और जाम लग गया। जाम देख एक युवक बीचे में पहुंचा और ट्रैफिक की भूमिका निभाते हुए एक तरफ से वाहनो को निकालने लगा और जाम खुल गया। युवक जब वाहनो को पास करा रहा था उस दौरान फरिहा चौक पर पुलिस कर्मी तमाशबीन नजर आये।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा