भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनो से की मुलाकात

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिर कटी लाश मामले में पीड़ित के घर पहुंचे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही।
बीते 16 नवंबर को सिर कटी युवती की लाश मिली थी जिसकी पहचान आराधना पुत्री केदार प्रजापति निवासिनी इशहाकपुर थाना अहरौला के रूप में हुई थी। जिसे उसके ही प्रेमी प्रिंस यादव ने मौत के घाट उतारा था जो कि पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है। इसी क्रम में गुरूवार को पीड़ित के घर इसहाकपुर में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह हत्या बहुत ही निंदनीय है इसकी जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। पुलिस अपना काम बखूबी निभा रही है वांछित लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है केवल एक अभियुक्त जिस पर 25000 का इनाम रखा गया है वह फरार चल रहा है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की होती है। दुर्घटना बीमा के माध्यम से भी पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *