अकीदत के साथ मनाया गया उर्स-ए-पाक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर साल की तरह इस साल भी मोहल्ला जालंधरी स्थित हजरत मुर्तुजा अली शाह बाबा का उर्स-ए-पाक बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर उर्स-ए-पाक के मोतवल्ली आफताब आलम कुरैशी के आवास से चादर व गाकर का जुलूस निकाला गया जो मोहल्ला जालंधरी से टेढिया मस्जिद, वापस कोट, तकिया, पहाड़पुर चौराहा, गाज़ी मियां रौज़ा होते हुए मोहल्ला जालंधरी स्थित हज़रत मुर्तुजा अली शाह बाबा की मजार पर चादर पोशी की गई। आफताब आलम कुरेशी ने बताया कि बाबा की मजार पर हर वर्ग के लोग आते हैं और मिष्ठान चढ़ाते हैं फातेहा दुरुद भेजते हैं। यहां हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक दिखाई देता है, देर शाम लंगर खाने एवं जलसे का कार्यक्रम हुआ उसके बाद कव्वाली का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इस मौके पर हाफिज मोहम्मद मुशीर, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद नसीम उर्फ सोना, अनीस अहमद उर्फ मुन्ना, कलीम अहमद, परवेज बाबा आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *