मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को जश्न-ए-गौसुलवरा अक़ीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मोहल्ला पूरारानी स्थित मदरसा यतीम खाना, इस्लामिया अशरफिया परिसर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को प्रसिद्ध सूफी पीरा ने पीर शेख अब्दुल क़ादिर जीलानी गौसुल आजम की याद में मनाया गया।
झंडे झंडियों के साथ जुलूस गौसिया मदरसा के संस्थापक हज़रत मौलाना असरारुल हसन अशरफी तथा प्रबंधक जावेद क़मर के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में नगर की धार्मिक प्रसिद्ध अंजुमन फैज़-ए-आम पूरारानी, अंजुमन इजहारे हुसैनी, अंजुमन बाग-ए-रसूल, अंजुमन अजीज़ूल इस्लाम अलीनगर, अंजुमन मजहरे हक के सदस्यों ने प्रसिद्ध सूफी गौस-ए- आजम की शान में नात ख्वानी व मनक़बत ख्वानी का नजराना पेश कर मंज़ूम खिराजे अकीदत पेश किया। जुलूस अपने परम्परागत मार्गों मोहल्ला पूरारानी, पूरा खिज़िर, बड़ी आर्जेंटी पहुंचा। तत्पश्चात जामा मस्जिद हांस बाबा के गेट पर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर डा.सेराजुल होदा, मास्टर तनवीर अहमद, रेयाज़ अहमद, हुसैन अहमद नूरुल होदा, ग़ुलाम मुजतबा, असरार अहमद, शमसुज्ज़ोहा, हाफ़िज़ नूर आलम, मौलाना शरीफ अहमद, हाजी रिज़वान अहमद, सुलतान अख्तर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रईस न्याज़ी ने किया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव