धोखाधड़ी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महराजगंज पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत कुछ महीनों से जमींन के नाम पर धोखाधड़ी का गिरोह एक्टिव हुआ है और यह गिरोह जमीन और नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर हुई तो महाराजगंज पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुट गई और जमीन के मामले में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को परशुरामपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। महाराजगंज कोतवाली प्रभारी कमल कांत वर्मा ने बताया कि राम नयन पुत्र वासुदेव निवासी कंधरापुर ने अपनी लिखित तहरीर में जमीन के नाम पर गिरोह द्वारा किए गए धोखाधड़ी की शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस ने परशुरामपुर बाजार से राघवेंद्र शुक्ला पुत्र दुर्गा शुक्ला निवासी नरायनपुर थाना महाराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता रामनयन से राघवेंद्र और उसके गिरोह के लोग जमीन देने के नाम पर कुल 51 लाख रुपए उसके अकाउंट से अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा कर फरार हो गए हो गए थे। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *