एसडीएम ने नगर में बने बूथों का किया निरीक्षण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामान्य नगरीय निर्वाचन हेतु उपजिलाधिकारी ने अतरौलिया नगर पंचायत में बने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बीएलओ को कई दिया निर्देश दिये।
सामान्य नगरीय निर्वाचन हेतु रविवार को उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद ने नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। तीन विद्यालयों में कुल 11 बूथ बनाए गए हैं जिसमें कंपोजिट विद्यालय अतरौलिया में 3 बूथ, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 5 बूथ तथा माध्यमिक विद्यालय 3 बूथ बनाए गये। उप जिलाधिकारी ने सभी बूथों का निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सभी बूथों पर कुल 11 बीएलओ उपस्थित रहे। उपस्थित सभी बीएलओ से मतदाता सूची के बारे में जानकारी हासिल की। उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि सामान नगरीय निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और इसमें दावे आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 7 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वह अपने बूथ पर बैठेंगे तथा मतदाता सूची प्रकाशन व लोगों के अवलोकनार्थ प्रस्तुत करेंगें। इसमें किसी भी मतदाता को कोई आपत्तियां हो तो वह अपने दावे व आपत्तियां संबंधित बीएलओ को प्रेषित कर सकते हैं। उन्होने कहा अभी तक मेरे द्वारा जितने बूथ व सेंटर है सभी का निरीक्षण कर लिया गया है। मतदाता सूची लगभग अत्यधिक है उसमें छोटी मोटी कमियां है उसे हम सही करा देंगे। दावे और आपत्तियों के लिए बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगी। इस मौके पर सभी बीएलओ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *