फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना प्रभारी की पहल रंग लाई। विद्युत पोल की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची के इलाज के लिए थाना प्रभारी की अपील पर 76 हजार रुपये एकत्र हुए जिसे परिजनों को सौंप दिया गया।
स्थानीय नगर पंचायत फूलपुर के बाबा परमहंस मन्दिर प्रांगण स्थित रैन बसेरा परिसर में थाना प्रभारी अनिल सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने वाले अध्यक्ष पद व वार्ड मेम्बर पद के संभावित उम्मीदवार नगर के प्रतिष्टित ब्यवसाइयो की एक बैठक हुई। शान्ति सुरक्षा पर चर्चा के बाद विद्युत पोल की चपेट में आकर घायल हुई ग्यारह वर्षीय गयासुद्दीन की बेटी के इलाज के लिए सहयोग करने की अपील थाना प्रभारी ने की। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया गम्भीर अवस्था मे घायल बेटी का इलाज लाखो रुपया खर्च होगा। जिसमें सहयोग कर हम मानवता और भाई चारे का परिचय देगे। प्रभारी निरीक्षक की अपील को सहर्ष स्वीकार करते हुए स्थानीय विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तरफ से पन्द्रह हजार का सहयोग प्रदान कर मिशाल प्रस्तुत की। वही नगर वासियो प्रत्यासियो ने यथा स्थित अपना सहयोग दिया जिसमें थाना प्रभारी का सहयोग गोपनीय रहा सब छिहत्तर हजार तीन शौ रुपये एकत्र हुए जिसे परिवार को देने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक की इस प्रकार की पहल की हिन्दू मुस्लिम सभी में चर्चा होने लगी। इस अवसर पर ऑंसू जायसवाल, मोती सेठ, रजनीश, राजेश मोदनवाल, राकेश विश्वकर्मा, राम आशीष बर्नवाल, आबिद, अभय सिंह, लालू सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय