मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना पुलिस ने महुजा नेवादा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट व पैसे छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में तलाश वांछित अपराधी व वारंटीओं के संबंध में जिवली तिराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश उसरगावा से बरदह की तरफ आ रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं शीघ्रता किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं इस सूचना पर उपनिरीक्षक सतीश कुमार यादव क्षेत्र के सहनुडीह नहर पुलिया के पास पहुंचे और छिपकर संदिग्ध व्यक्तियों का इंतजार करने लगे कुछ समय बाद बडगहन की तरफ से मोटर साइकिल जिस पर 3 लोग बैठे थे आती हुई दिखाई दी जैसे ही सहनुडीह नहर पुलिया पर पहुंचा सामने से पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया तो तीनों मोटरसाइकिल मुड़कर भागना चाहे लेकिन पुलिस ने किसी तरह पकड़ लिया जब नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सर्वेश राजभर पुत्र फिरतू राजभर जिसके पास से 3000 जेब में मिला व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ललित राजभर पुत्र हरिश्चंद्र राजभर जिसके कब्जे से 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस व 2100 रुपये मिले, तीसरे ने अपना नाम हरिश्चंद्र राजभर पुत्र रामदेव राजभर निवासी सभी बनगांव थाना दीदारगंज के हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया महुजा नेवादा पेट्रोल पम्प पर तेल डालने को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद मारपीट होने लगी और सेल्समैन से पैसे छीन कर यह तीनों अभियुक्त भाग गए थे जिनको मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया और संबंधित मुकदमे में जेल भेजा गया।
रिपोर्ट-अद्या प्रसाद तिवारी