मौर्य दम्पत्ति हत्याकाण्ड खुलासे की मांग को लेकर जन आन्दोलन की चेतावनी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहिरौला थाना क्षेत्र पारा गांव निवासी मौर्य दम्पत्ति हत्याकाण्ड खुलासे एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये आर्थिक मदद के आश्वासन को पूरा करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे मृतक दम्पत्ति के पुत्र एवं पुत्रियों ने मांगे पूरी न होने पर 7 नवम्बर को जन आन्दोलन की चेतावनी दी है।
मौर्य दम्पत्ति 14 जून को दवा लेने के लिए शाहगंज गये थे इसके बाद दोनों लापता हो गये। 16 जून को दोनों का शव अम्बारी बाजार स्थित एक विद्यालय के सामने सड़क के किनारे गड्ढे में मिला। परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया लम्बा समय बीत जाने के बाद भी नामजद एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई। पीड़ित परिवार द्वारा भूख हड़ताल पर बैठने के बाद पुलिस ने दो लोगों को साजिशकर्ता के रुप में चिन्हित कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। पीड़ित परिवार हत्याकाण्ड के पूर्ण खुलासे, एक को सरकारी नौकरी मुआवजा आदि की मांग को लेकर मृतक दम्पत्ति के पुत्र और पुत्री 17 अक्टूबर से धरने पर बैठे हैं इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पीड़ित परिवार ने जन आन्दोलन की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *