पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने दम्पत्ति से लूट की घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को गोमाडीह में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गयी जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
26 अक्टूबर को संजय राम पुत्र दीपचन्द्र थाना मेंहनगर अन्तर्गत सैदपुर निवासी अपनी पत्नी के साथ चंद्रभानपुर छावनी लालगंज, आधार कार्ड संसोधन कराने के लिए गए हुए थे। घर वापसी के समय श्री शारदा माता डिग्री कालेज के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहा दिखाकर 14000 रूपये की मोबाइल, पति पत्नी का आधार कार्ड, गाडी का पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि छीन लिया गया था। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही थी। 5 नवम्बर को थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह चेकिंग के दौरान विन्द्रा बाजार में मौजूद थे कि सूत्रों से सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 26 अक्टूबर को श्रीरामगंज बाजार के पास हुयी मोबाइल लूट से सम्बन्धित बदमाश मोटरसाइकिल से भवतर की तरफ से गोमाडीह की तरफ आ रहे हैं।
पुलिस टीम गोमाडीह भठ्ठे की ओर जाने वाले तिराहे के पास रूककर अपराधियों के आने का इंतजार करने लगी कि कुछ देर बाद भवतर की तरफ से एक मोटर साइकिल आती हुयी दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने लगे जिससे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी। दोनों अपराधी पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय यादव पुत्र रामसिंगार यादव निवासी कहला सिकंदर थाना देवगांव व सुशील मौर्या पुत्र रामलगन निवासी कुम्भ थाना बरदह के रूप में हुई। अभियुक्त संजय के दाहिने पैर व अभियुक्त सुशील के बायें पैर में गोली लगी है। दोनो अभियुक्तों को चिकित्सकीय उपचार हेतु हास्पिटल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से 2 तमंचा, 3 कारतूस खोखा, 2 कारतूस जिंदा 315 बोर और 6 मोबाइल बरामद किया।
रिपोर्ट-एसपी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *