छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज तेरही स्थित श्री शिवाजी पीजी कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को छात्र संघ का चुनाव कराने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं छात्र नेता राम बाबू ने बताया कि हम लोग तीन साल से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन चुनाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले भर में विधानसभा चुनाव हुआ, क्षेत्र पंचायत चुनाव हुआ, ऐसे ही तमाम चुनाव सम्पन्न हो रहे हैं लेकिन हमारे कालेज में चुनाव नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर अबकी बार प्रशासन चुनाव नहीं कराता है तो हम आगामी सभी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस सबंध में सभी छात्रों ने मिलकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कालेज प्राचार्य ने बताया कि उनका ज्ञापन मेरे द्वारा ले लिया गया है, आवश्यक कार्यवाही जो भी होगी उसे की जाएगी।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *