खोदाई के लिए नहीं तय किया था मानक…

शेयर करे

त्योहार के पूर्व खनन पर कार्रवाई, एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज

कप्तानगंज-आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में अवैध रुप से खनन कार्य में लगे जेसीबी व दो ट्रैक्टर को उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर के निर्देश पर पुलिस ने सीज कर दिया।

कार्रवाई से हड़कम्प

कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुरा गांव में गुरुवार को बिना नीलामी किए अवैध खनन का काम किया जा रहा था। इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा हल्का लेखपाल मनीष यादव को दी गई। हल्का लेखपाल मनीष यादव मौके पर पहुंचे तो वहां एक जेसीबी और ट्रैक्टर चल रहा था हल्का लेखपाल द्वारा मना कर दिया गया। ट्रैक्टर और जेसीबी वाले हल्का लेखपाल की बात नहीं मानी, इस बात की जानकारी उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद को हल्का लेखपाल द्वारा दी गई, मौके पर उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद और थानाध्यक्ष कप्तानगंज बिंद कुमार मय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने तत्काल हो रहे अवैध खनन को रुकवाया। उप-जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद ने बताया कि पहले किसी जमीन पर खनन करने के पहले नीलामी की प्रक्रिया तहसील द्वारा कराई जाती है। खोदाई करने के लिए मानक तय किया जाता है। एसडीएम और पुलिस एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को कप्तानगंज थाने पर भेज दिया। इनके और गिरोह का पता लगाने के लिए एसडीएम बूढ़नपुर ने टीम बनाई है।

एसडीएम ने बनाई थी टीम

एसडीएम ने बताया कि हमारे द्वारा राजस्व पुलिस की टीम बनाई गई है। गहनता से जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, वहीं ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही उप-जिलाधिकारी और थानाध्यक्ष कप्तानगंज मौके पर पहुंचे जेसीबी का ड्राइवर और ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग चुका था। थानाध्यक्ष द्वारा सिपाहियों की मदद से थाना कप्तानगंज में जेसीबी ट्रैक्टर भेज दिया। इंस्पेक्टर कप्तानगंज ने बताया कि उप-जिलाधिकारी नवीन प्रसाद के आदेश से जेसीबी, ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है तथा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट : आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *