आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संगठन के कार्यालय हरिऔध नगर में संपन्न हुई जिसमें गांधी इंटर कॉलेज बरदह के विज्ञान के सहायक अध्यापक विवेक कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलतः फैजाबाद जिले के गोसाईगंज के रहने वाले विवेक कुमार सिंह का चयन सर्वप्रथम 2008 में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा विज्ञान के सहायक अध्यापक के पद पर जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद आजमगढ़ में हुआ उसके बाद उनका स्थानांतरण 2012 में गांधी इंटर कॉलेज बरदह में हुआ। 2021 के लोक सेवा आयोग के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर चयन होने पर बैठक में हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के सिपाही को बधाई दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के महामंत्री इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, मुन्नू यादव, अवधेश त्रिपाठी, कमलेश राय, विजय सिंह, प्रभाकर राय, दिनेश प्रताप सिंह, सत्येंद्र सिंह, मदनलाल सर्वेश्वर पांडे, शौकत अली सिद्धकी, राम सुधार पासवान, गणेश राम सोनकर, परशुराम यादव, गिरीश यादव, संतोष कुमार, वीरेंद्र मौर्य, अमरनाथ यादव, सुनील यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार