राष्ट्र को समर्पित हुई 150 जीएनएम व एएनएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन अस्पताल हरवंशपुर कैम्पस में जीएनएम 2019 बैच की 90 छात्राएं व एएनएम 2020 बैच की 60 छात्राओं का प्रशिक्षण सम्पूर्ण होने के पश्चात प्रदेश व देश में नर्स के रूप में कार्य करने हेतु राष्ट्र को सम्पर्ण कार्यक्रम एम2020 बैच सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि मधुबन के विधायक रामविलास चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन डा.अशोक सिंह ने की।
मुख्य अतिथि के आगमन पर संस्था के चेयरमैन ट्रस्टी बीना सिंह प्राचार्य, जोमी वर्गीस प्रशासक डीके चौबे व अन्य अध्यापकों व डाक्टरों ने माला पहनाकर बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात उन्होंने कैम्पस में नये बने श्यामकुंवर सिंह सभागर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने संस्था की नई बनी बेवसाइट भी लांच की। मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर सभी 150 छात्राओं को राष्ट्र को सम्पर्ति किया। इस अवसर पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, संत प्रसाद अग्रवाल, प्रेमप्रकाश यादव, प्रणीत श्रीवास्तव हनी, गोविन्द दूबे, अरूण पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, विनय प्रकाश गुप्ता, हरीश तिवारी, डा.निर्मल श्रीवास्तव, आईएमए अध्यक्ष डा.अनूप कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *