आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आदिवासी विकास सेवा संस्थान का 159वें दिन धरना कलेक्ट्री कचहरी स्थित रैन बसेरे में मंगलवार को भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि धुरिया समाज की शासन प्रशासन द्वारा कोई सुधि नहीं लिया जा रहा है। धुरिया समाज तब तक धरना पर बैठा रहेगा जब तक कि धुरिया जाति को जांच कराकर प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता। अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो आने वाले नगर पालिका चुनाव में अपने समाज के साथ चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर बालचंद, मनोज, राजू, काजू, विजय बहादुर, फागू लाल, विजय बहादुर गोंड़, अमन, बलन्दर, सतिराम गोंड़ आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार