आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति हुए राजेश चौहान, चंदन यादव एवं मनोज सिंह का स्वागत व सारस्वत सम्मान कार्यक्रम सोमवार की देर रात किया गया। अध्यक्षता एपी सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम तथा संचालन समिति के संयोजक प्रभु नारायण पांडे प्रेमी ने किया।
मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने पदोन्नति पाए सभी सहायक अभियंताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीनों सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नत हुए हैं उसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सहायक अभियंता शत्रुघन यादव एवं संदीप प्रजापति ने कहा कि आज के माहौल में पदोन्नति पर जाना बड़े भाग्य की बात है। सभी पदोन्नति सहायक अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने अध्यक्षीय भाषण में एपी सिंह ने कहा कि मैं इस आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद देता हूं, पदोन्नति पाए हुए अभियंताओं का समारोह पूर्वक सम्मान किया जाना अत्यंत सराहनीय है, यह एक अच्छी परंपरा है। इस मौके पर अरविंद सिंह अधिशासी अभियंता प्रथम, अशेष सिंह, जयप्रकाश यादव, धरमू यादव, अखिल पांडेय, आशुतोष यादव, धीरज पटेल, राज नरायन सिंह, रामजन्म सिंह, आरपीएस यादव, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार