सर्प दंश से किशोर की मौत

शेयर करे

लाटघाट आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में बीते दिनों सर्प काटने से रितेश 14 वर्ष पुत्र हंसराज की मौत हो गयी।
परिजन द्वारा बताया गया कि बाढ़ के कारण घर के चारों तरफ पानी लगा हुआ है जिससे विषैले जंतु घर के अंदर आ गये। मेरा लड़का रात में सो रहा था कि सोते समय सर्प ने काट लिया। जब हम लोगों को जानकारी हुई तो नाव के सहारे बंधे पर लाये। बंधे से लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन जिला अस्पताल में ही मेरा बच्चा दम तोड़ दिया। वहीं मृतक दो भाई बताया जा रहा है मृतक सबसे बड़ा था। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
रिपोर्ट-विजय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *