हत्या में वांछित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना गम्भीरपुर पुलिस ने हत्या में वांछित तीन अभियुक्तों को गिफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 15 अक्टूबर को ग्राम मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर में बच्चों के क्रिकेट खेलने के समय विवाद हुआ था जिसमें बीच बचाव करने खुर्शीद अहमद आये थे। इसी रंजिश को लेकर अभियुक्तों द्वारा खुर्शीद अहमद को नमाज पढ़कर घर जाते समय लाठी डंडा से हमला कर दिये जिससे खुर्शीद अहमद पुत्र मतीन अहमद की मौत हो गयी थी। उक्त मामले में मो.अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद की तहरीर पर पुलिस ने नेयाज अहमद पुत्र नसीम अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मिल, नासिर, राफे, अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद, शहीदा पत्नी नेयाज अहमद, तरन्नुम पुत्री नेयाज अहमद निवासीगण मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। मंगलवार को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर ने उक्त मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्तो मुजम्मिल, राफे व अजमल पुत्रगण नेयाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को सैनिक ढाबा के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *