महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एक तरफ जहां देवारावासी बाढ़ की वीभिषिका से जूझ रहे हैं और जनप्रतिनिधियों की बाट जोह रहे हैं वहीं जनपद का एक सांसद देवारा वासियों के दुख से बेखबर हो अपनी फिल्म शूटिंग में मस्त हैं।
सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने बहुत पहले एक गीत गया था ‘श्रीमान आपका वोट यदि पाएंगे, केहू जवन किया नहीं करके दिखाएंगे’ अब सवाल यह खड़ा होता है कि सांसद के इस गीत को जनता किस रूप में ले। उनके संसदीय क्षेत्र का देवारा घाघरा नदी में आयी बाढ़ के कारण देवारा के लगभग 125 गांवो को अपनी चपेट मंे ले अन्तःवासिओं के खरीफ की सारी फसलों को तो नष्ट किया ही साथ ही घर में रखे अनाज को भी नहीं छोड़ा और मवेशियों सहित विस्थापित होने को मजबूर कर दिया। देवारा में आयी बाढ़ ने इतना ही नहीं किया किसानों के आने वाली रबी की फसलों पर भी प्रभाव डाला दिया है। परन्तु सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से मात्र 5-7 किलोमीटर की दूरी पर गोवर्धनपुर गांव में शूटिंग में मस्त हैं और भाजपा के नेताओं व पदाधिकारियों से मिलने में समय बिता कर जिला मुख्यालय चले जाते हैं।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा