डेंगू मरीजों की संख्या में निरंतर हो रही वृद्धि

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में मरीजो की तादात बढ़ने के साथ ही डेंगू पीड़ितो में बकरी का दूध और कीवी फल की मांग बढ गयी है। बकरी का दूध सौ रुपये लीटर वह भी बामुश्किल मिल रहा है।
रानी की सराय क्षेत्र में डेंगू मरीजो की संख्या बढने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नही खुल रही है। क्षेत्र में डेंगू पीड़ित मरीजो की संख्या दर्जन भर पहुंच गयी है। पीड़ित प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। जबकि शासन द्वारा आये दिन इससे बचाव के उपाय के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी हो रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग सब कुछ कागजो में कर रहा है। प्लेटलेट्स घटने से पीड़ित बकरी के दूध और केवी फल की मांग कर रहे हैं ऐसे मे बकरी के दूध की डिमांड बढ़ते ही सौ रुपये लीटर हो गया। वही हाल कीवी फल का है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *