कर्मचारियों की मिली भगत से तीन की जगह बनाया छः मंजिला मकान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में धनबली ब्यापारियों द्वारा नक्शा कर्मचारियों की मिली भगत से तीन मंजिला मकान का नक्शा पास कराकर छः मंजिला भवन का निर्माण करा लिया गया है। इसकी शिकायत कस्बा शनिचर बाजार फूलपुर निवासी जय प्रकाश बर्नवाल ने जिलाधिकारी से की है।
धिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि राजीव कुमार, संजीव कुमार, आशीष कुमार पुत्रगण कृष्णनन्द बर्नवाल ने नगर पंचायत में बैनामे के आधार पर नगर पंचायत से तीन मंजिला का नक्शा पास कराया। जिसमें प्रार्थी के 6 फुट भूमि को गलियारा दिखाया गया। यही नहीं नगर पंचायत फूलपुर द्वारा अवैध निर्माण कराने के संबंध में आठ बार नोटिस जारी किया गया। उक्त लोगों द्वारा अधिशासी अधिकारी के माध्यम से प्रार्थी को 6 फुट भूमि के बदले पैसे का ऑफर किया गया और प्रार्थी की भूमि साइड में दीवाल खड़ी करने का आश्वासन दिया गया। अगर इस पर राजीव आदि नहीं मानते है तो पन्द्रह दिन के अन्दर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। परंतु अधिशासी अधिकारी का आश्वासन कोरा कागज निकला। जयप्रकाश बर्नवाल ने 11 अक्टूबर को पुनः जिलाधिकारी के जनता दरबार में उपस्थित होकर गुहार लगायी। जिलाधिकारी के आदेश प्राप्ति के बाद एसडीएम ने तत्काल ब्यापारियों को एक नोटिस देकर तीन दिवस के अन्दर अपना पक्ष रखने का लिखित जबाब मांगा। इस सम्बंध में एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के यहां से पत्र आया है नियमानुसार कार्यवाही के लिए लिखा गया है। निर्माण करने वालों को नोटिस भेजकर तीन दिवस में पक्ष रखने का समय दिया गया है। जबाब आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *