कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए बाहुबली रमाकान्त

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कड़ी सुरक्षा के बीच बाहुबली पूर्व सांसद व सपा विधायक रमाकान्त यादव कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया।
शनिवार को एमपी एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव पेश हुए। सरायमीर थाने में दर्ज एक पुराने मुकदमे में सेक्शन 313 सीआरपीसी के तहत रमाकांत यादव ने बतौर मुलजिम अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले में अगली सुनवाई 29 तारीख को होगी, जिसमें दोनों पक्षों के वकील अपना अपना पक्ष रखेंगे। इससे पूर्व रमाकांत यादव को फतेहगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा में आजमगढ़ के सिधारी थाने पर ले आया गया। कोर्ट के खुलने तक रमाकांत वहीं पर रहे। इस दौरान सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित तमाम सपाइयों की भीड़ वहां मौजूद रही। जैसे ही कोर्ट का समय हुआ पुलिस कड़ी सुरक्षा में रमाकांत यादव को एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *