पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लखनऊ से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही इनोवा कार बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। कार में बैठे कुल चार लोग बाल-बाल बच गये।
कार सवार राकेश कुमार गाड़ी ड्राइव कर रहा था। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला है। इनकम टैक्स अधिकारी के पद पर गुवाहाटी में पोस्ट है। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ सफर कर रहा था। गाड़ी अचानक श्री राधा कृष्ण मंदिर श्रीनगर (सियरहां) के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारी बारिश होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर एक्सप्रेस-वे के नीचे राधा कृष्ण मंदिर पर मौजूद लोग और गांव के लोग इकट्ठा होकर पहुंचे और गाड़ी का गेट तोड़कर सुरक्षित लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर यूपीडा के अधिकारी कर्मचारी और डायल 112 पुलिस तथा इनकम टैक्स आजमगढ़ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। गाड़ी को क्रेन के माध्यम से यूपीडा वालों ने टोल प्लाजा पर सुरक्षित खड़ी कराया।
रिपोर्ट-बबलू राय