सड़क की पटरियों पर दम तोड़ रहे मवेशी

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे से लेकर बेलइसा तक आयेदिन सड़को पर छुट्टा पशु दम तोड़ रहे हैं। इनके शव भी चार से छः दिन तक सड़को पर ही पडे़ रहने से दुर्गंध हो रही है। इससे लोगो में रोष है।
छुट्टा पशुओ के लिए शासन द्वारा पशुशाला के साथ ही ब्लाक को जिम्मेदारी सौंपी है। बावजूद इसके इनके सुरक्षित रहने के उपाय नहीं हो पा रहे है। कस्बे से लेकर बेलइसा तक और ऊजी मार्ग पर एक सप्ताह में दर्जन भर पशु वाहन दुर्घटना के शिकार हो कर दम तोड़ दिये। घटना के बाद इनके शव भी कई दिन तक उसी अवस्था में पडे़ रहने से दुर्गंध होने लगी है। नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *