51 परीक्षा केंद्रों पर होगी पेट की परीक्षा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला मजिस्ट्रेट विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पेट) की लिखित परीक्षा 15 एवं 16 अक्टूबर को चार पालियों (प्रत्येक दिवस दो पालियों) में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है।
उन्होने बताया कि जनपद में निर्धारित 51 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रति 3-4 परीक्षा केन्द्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।
उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 12 अक्टूबर को अपरान्ह 4.30 बजे जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे। बैठक के बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केन्द्र का भ्रमण करेगें।
उन्होने कहा कि समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट को इस निर्देश के साथ कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा तिथि 15 एवं 16 अक्टूबर को प्रातः 7 तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05462-246419, 9454417172 पर अवगत कराना सुनिश्चित करेगें। प्रश्न पुस्तिका के पैकेट परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घण्टा पूर्व केन्द्राध्यक्ष, नामित एजेंसी के केन्द्र प्रभारी, दो कक्ष निरीक्षकों एवं अपनी उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खुलवाएं। अपनी उपस्थिति में ही प्रश्नपत्रों का वितरण सुनिश्चित करायें। प्रश्न पत्र के पैकेट खोलने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि पैकेट उसी केन्द्र के लिए ही है। प्रश्न पत्र खोले जाने के समय की वीडियो रिकार्डिंग कराया जाना अनिवार्य है तथा इस आशय के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर लिये जायेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी देख-रेख में शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पादित करायेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि समस्त केन्द्र व्यवस्थापक नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने तथा परीक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होगें।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *