मैजिक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक गंभीर

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर मिर्जा आदमपुर गांव के पास दूध डेयरी के समीप मैजिक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर वाराणसी की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को संयुक्त जिला चिकित्सालय (सौ शैय्या), लालगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान विनय 22 वर्ष पुत्र रामनिवास निवासी बेला, थाना मेहनाजपुर के रूप में हुई है। वहीं मैजिक चालक के घायल होने के संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *