लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट तलहा रशादी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी सेकुलर दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में केवल बड़े दलों को ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी राजनीतिक पार्टियों को भी शामिल करना जरूरी है। यदि सभी दल मिलकर चुनावी मैदान में उतरते हैं, तभी भाजपा के खिलाफ जनता की नाराजगी को वोटों में तब्दील किया जा सकता है।
शनिवार को लालगंज आए तलहा रशादी ने कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा सरकार से काफी नाराज है। लोगों को खाद, बीज, पानी, बिजली बिल और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की कथनी और करनी के अंतर को पूरी तरह समझ चुकी है।
इस अवसर पर मिसबाहुद्दीन, अब्दुर्रहीम, अफजाल अहमद, नसीम अहमद, मिर्जा नियाज अहमद, शहज़ेब, मिर्जा अजीम, अजीम अंसारी, सिराज अंसारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद