चार सूत्रीय मांगों को लेकर खंड प्रेरकों ने किया कार्य बहिष्कार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कार्यरत खंड प्रेरकों ने खंड प्रेरक एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्यबहिष्कार किया। यह आंदोलन प्रदेश संगठन की ओर से घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत किया गया।
खंड प्रेरकों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें एनआरएलएम की तर्ज पर मानदेय निर्धारित करने, कैशलेस इलाज की सुविधा, दुर्घटना बीमा, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश तथा मंडल, जनपद और विकास खंड स्तर पर स्थानांतरण की सुविधा देने की मांग शामिल है।
एसोसिएशन की ओर से 25 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। इसके तहत 27 नवंबर को जिला स्तर पर ज्ञापन देने और 29 नवंबर को एक दिवसीय कार्यबहिष्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में फूलपुर ब्लाक के खंड प्रेरकों ने कार्यबहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
खंड प्रेरक अनूप मौर्य ने बताया कि संघ के महासचिव बच्चा सिंह के नेतृत्व में मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शासन की ओर से एनआरएलएम की तर्ज पर मानदेय निर्धारित नहीं किया गया तो एक दिसंबर को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *