बूथों पर लगाया गया विशेष मतदाता पुनरीक्षण कैंप

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता परीक्षण अभियान के तृतीय चरण में शनिवार को फूलपुर पवई विधान सभा के विभिन्न बूथों पर कैंप लगाकर मतदाता सूची से वंचित 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के फॉर्म भराए गए। जिसका निरीक्षण भाजपा लालगंज के पूर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश जायसवाल ने किया।
क्षेत्र के माहुल, फुलवरिया, जगदीशपुर, मनरा आदि प्राथमिक विद्यालयों पर लगाए गए कैंप में नागरिकों की काफी भीड़ रही। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का निरीक्षण करने के बाद मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों के फॉर्म को भरा गया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारत के नागरिकों का एक एक मत बहुत बहुमूल्य है जो कि देश की दशा और दिशा तय करता है। उन्होंने बीएलओ के साथ ही साथ पार्टी के बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे गांवों में प्रत्येक घरों पर जा कर मतदाता सूची से वंचित व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।
इस मौके पर लेखपाल पंकज सोनी, आशीष गुप्ता, राहुल राय, जितेन्द्र विश्वकर्मा, ऋषभ पाण्डेय, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *