आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत आजमगढ़ पहुंचे नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी) लाल बिहारी यादव का नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी एवं शिक्षक समुदाय की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर जोरदार अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव ने अपने संबोधन में कहा’ कि वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण था। इस चुनाव में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक उनके खिलाफ सक्रिय थे, लेकिन शिक्षकों और समाजवादी विचारधारा के समर्थकों के विश्वास एवं सहयोग ने ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षकों के मानदेय एवं सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षक नेताओं, महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग एवं एकजुटता से समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से’ पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक पूजा सरोज, विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, शिक्षक नेता एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार