बरदह थाने में खड़े वाहनों की नीलामी 30 नवंबर को

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना बरदह परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित खड़े वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। न्यायालय कोर्ट नंबर-16 आजमगढ़ द्वारा उक्त वाहनों की नीलामी के लिए आदेश प्रदान किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज के नेतृत्व में आगामी 30 नवंबर को वाहनों की नीलामी कराई जाएगी।
थाना बरदह में विभिन्न मुकदमों से संबंधित कुल 12 वाहनों की नीलामी की जाएगी। इनमें 9 मोटरसाइकिल और 3 चार पहिया वाहन शामिल हैं। नीलामी की तिथि निर्धारित होने के बाद संबंधित प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 30 नवंबर को उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज के नेतृत्व में थाने पर खड़े कुल 12 वाहनों की नीलामी कराई जाएगी।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *