सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सड़क दुर्घटना में पति की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से परेशान पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को सौपे पत्रक के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि घटना 17 नवंबर 2026 की शाम की है। उनके पति मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान कार के चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसके पति गम्भीर रुप से घायल हो गये। उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर, आजमगढ़ में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के संबंध में 18 नवंबर को थाना जहानागंज में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता थक हार कर 25 नवंबर को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता की मांग है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाय।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *