माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोरखनाथ मन्दिर के मुख्य पुजारी रामेंद्र नाथ योगी जी महाराज रविवार को माहुल स्थित आरएसएस के बाल कार्य प्रमुख विक्रांत पाण्डेय के आवास पर पहुंचे। जहां पर संजय मोदनवाल के नेतृत्व में आरएसएस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अंगवस्त्र देकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
पंडित रामेंद्र नाथ योगी जी महाराज ने अपने कहा कि पूरे विश्व में सनातन ही एक ऐसा धर्म है जो कि मानवों के साथ ही साथ सम्पूर्ण चराचर जगत की रक्षा कल्याण की बात करता है। हम सभी का कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करने के साथ ही साथ वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को जन जन तक पहुंचाए।
इस अवसर पर सुधीर राजभर, जगविदित चतुर्वेदी, महेंद्र विश्वकर्मा, रमेश अग्रहरि, कृष्ण कुमार यादव, सुरेन्द्र गुप्ता, राजेश, कृष्ण चंद पाण्डेय, अंजनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह