नेता जी की जयंती पर विधायक ने बांटा कम्बल

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विधायक नफीस अहमद ने क्षेत्र के 70 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किया।
विधायक नफीस अहमद ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का जीवन हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करना उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव का सहारा मिला, बल्कि उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास भी कराया गया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *