धूमधाम से मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव के निर्देशन में नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना से कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
राधेश्याम यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया जाए।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नर्सिंग कनौजिया, राधेश्याम यादव लीडर, तजमुल, मुकेश कुमार यादव, अच्छेलाल, मनोज यादव, सुधांशु, अजीजुर्रहमान, पिंटू गुप्ता, पप्पू यादव, जनार्दन यादव, चंद्रजीत यादव, डॉ. शोभा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *