युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के नरवारी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पिता रुदल बिंद ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर हरिमोहन नामक व्यक्ति के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक रविवार की सुबह ग्राम प्रधान विजय ने फोन कर रुदल बिंद को सूचना दी कि उनके बेटे रविंदर के सिर में चोट लगी है और उसकी मौत हो चुकी है। बताया गया कि हरिमोहन निवासी ग्राम दिपाईपुर थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर ने ग्राम प्रधान को फोन कर यह जानकारी दी थी। रुदल बिंद का आरोप है कि घटना को लेकर उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि पहले ग्राम प्रधान के माध्यम से बेटे को हार्ट अटैक आने की बात बताई गई, जबकि बाद में सिर में चोट लगने की जानकारी दी गई। सूचना में अंतर होने के कारण पिता ने मामले को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित पिता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हरिमोहन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्ट- नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *