वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां शारदा ब्रह्म देव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों एवं बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व उपस्थित अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, डॉ. डी.डी. सिंह एवं डॉ. अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जयनाथ सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। मां शारदा ब्रह्मदेव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि मां शारदा ब्रह्म देव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालय समय-समय पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित हो।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *