आइसा के कार्यकारी समिति का हुआ गठन

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइसा का जिला सम्मेलन धम्म भवन, हरबंशपुर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 15 सदस्यों की कार्यकारी समिति का गठन हुआ जिसमें से अध्यक्ष के पद में जागृति और सचिव के पद पर आकांक्षा का चुनाव किया गया। इसके साथ ही अभिजीत को उपाध्यक्ष और प्रियांशु को सह सचिव चुना गया। आजमगढ़ जिले में चुनी गई नई टीम के द्वारा जिले में शिक्षा रोजगार और लोकतंत्र के सवाल पर संगठित करते हुए संगठन का विस्तार करने और आंदोलन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारा अधिकार है, कोई व्यापार नहीं। छात्रसंघ की बहाली के बिना कैंपस में लोकतंत्र नहीं बचेगा। आइसा आज़मगढ़ का ये पहला जिला सम्मेलन शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएगा। आज कागज मांगने के नाम पर लोगों के वोट करने के लोकतांत्रिक अधिकार को छीना जा रहा हैं। इसके खिलाफ आइसा पूरे जिलें में लोगों को संगठित करेगा।

भाकपा (माले) नेता कॉमरेड जयप्रकाश ने कहा, छात्रों के बिना कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। शिक्षा और रोजगार की लड़ाई मजदूर-किसान की लड़ाई से जुड़ी है। आइसा के साथ हम आज़मगढ़ में जन आंदोलन को मजबूत करेंगे।

डॉ. अनिल सरोज ने कहा, बिना अच्छी शिक्षा के रोजगार संभव नहीं। सरकारी स्कूल-कॉलेजों को बंद कर निजी हाथों में देना देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को शिक्षकों की भर्ती, छात्रवृत्ति और रोजगार की गारंटी करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन विवेक ने किया। कार्यक्रम में इंजीनियर संदीप, अरबाज, रवि, हिमांशु, भरत मद्धेशिया, यमुना प्रजापति समेत लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *