दबंगों ने पूर्व प्रधान को मारपीट कर किया घायल

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के सामने गुरुवार देर शाम पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान मुशीर अहमद को मारपीट कर घायल कर दिया। शाम को बाजार में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर अभियोग दर्ज कर आरोपितों की तलाश में लग गई है।
क्षेत्र के मोलनापुर निवासी मुशीर अहमद गांव के पूर्व प्रधान हैं। शाम को वे भाजपा कार्यालय के सामने बैठ कर चाय पी रहे थे। इतने में काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन से पांच लोग आए और उन्हें मारने पीटने लगे। मुशीर अहमद की चीख पुकार सुन आसपास के दुकानदार दौड़ पड़े। जिसे देख हमलावर वाहन में बैठकर फरार हो गए। देर रात मुशीर अहमद ने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्कसपुर निवासी बेलाल अहमद और उनके भाई अहमद और उनके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *