पुल से पानी में गिरकर मजदूर की मौत

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के गोठांव निवासी सुबास राम 52 वर्ष क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी करता था। किसी कार्यवश वह गुरुवार सुबह अपने घर से नंदाव की तरफ निकला था। रास्ते में बरउआ बाहा की पुलिया पर अपनी साइकिल खड़ी करके आराम करने लगा। काफी देर से वहीं पर बैठते बैठते सो गया और नींद में करीब तीन से चार मीटर नीचे गड्ढे में गिर जाने से उसकी मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा जिसकी पहचान सुबास के रूप में हुई। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पुलिस चौकी नंदाव लेकर चली गई। मौके पर थाना इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार चौबे सहित क्षेत्रीय पुलिसकर्मी पहुंच चुके थे और स्वजन भी पहुंच चुके थे। तत्पश्चात मृतक का शव मोर्चरी हाउस भेजा गया। पुलिस के अनुसार करीब तीन बजे के आसपास इस बात की सूचना मिली थी इसके बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार की जा रही है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *